
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार की एक दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की श्रीरामगंज बाजार में किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि हम मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे और जब बुधवार सुबह 7 बजे दुकान खोलने आए तब देखा कि दुकान का चैनल का व सटर का ताला टूटा हुआ है। यह देखते ही हमारे तो होश उड़ गए। दुकान के भीतर गया तो देखा गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा हुआ है। उसमें रखा 72 हजार नगद एक सोने की चेन, अंगूठी एक, जमीन के कागजात गायब हैं। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दिया। 112 नंबर की पुलिस आकर जांच पड़ताल किया। पीड़ित के अनुसार लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर पर बड़ी चोरी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते नजर आ रही है।
