तरवा में आयोजित श्रीमत् भागवत कथा के चौथे दिन शामिल हुए कयी दिग्गज भाजपा नेता

रिपोर्टः संजय पांडेय

तरवा (आजमगढ़)।
स्थानीय बाजार में स्थित आरपीएम वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा का चौथे बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जीवन काल पर प्रकाश डाला गया। कथावाचक राधेयजी महाराज वृंदावन ने कहा कि भागवत कथा जीने की कला सिखाता है। उन्होंने एक भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया। तेरे नाम के सहारे जीवन चले। उन्होंने कहा कि प्लान बनाकर अपराध करने वाले को भगवान कभी माफ नहीं करता। तीर्थ से सारा पाप धुल जाता है। मनुष्य के शरीर में 10 दरवाजे होते हैं। जिसे वह जीवन में प्रयोग करता है, परंतु अज्ञानता में प्रयोगात्मक कला भूल जाता है। उन्होंने कहा कि संसार से प्रेम करने वाला मनुष्य संसार में ही घूमते रह जाता है और ईश्वर से प्रेम करने वाला मनुष्य सदैव भगवान को पाता है। उन्होंने कथा के दौरान नारायण और ब्रह्मा जी की भी कहानी को सुनाया। उन्होंने यह भी बताया कि जो जीव मां के गर्भ में पलता है संस्कार उसे वहीं प्राप्त हो जाता है। मनुष्य को अपने आप पर विश्वास करना चाहिए। यदि वह विश्वास करता है तो जीवन में उसके हर कार्य संभव है। इस अवसर पर आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, एमएलसी यशवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, योगेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *