
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद उदयभानपुर गांव में छापेमारी करके एक चोर को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसके घर चुराकर बेचने के लिए रखी गयी 28 बकरियां बरामद हुई। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चोर के मुताबिक उसका गिरोह वाहन पर नीली बत्ती लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए टीम को लगाया गया है। शुक्रवार को उप निरीक्षक लालबहादुर बिंद, उप निरीक्षक रवि प्रकाश गौतम मुखबिक के जरिए सूचना मिलने पर प्रकाश में आये अभियुक्त फखरे आलम पुत्र बदरूद्दीन नि. कुरैश नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्रा. हुसैनाबाद उदयभानपुर थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार कर लिए। उसके हाते से 28 बकरी और बकरा बरामद हुआ।
वाहन पर नीली बत्ती लगाकर करते हैं चोरीः
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि साहब मैं अपने साथियों हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया पुत्र मुख्तार निवासी मोहम्मदपुर ( कोहड़ौरा ) थाना गंभीरपुर व अरशद उर्फ बहुदा पुत्र एकलाख निवासी कुरैश नगर थाना जीयनपुर व मो. आकिल उर्फ आकिब उर्फ शरीफ पुत्र निजामुद्दीन उर्फ भरतूल निवासी कुरैशनगर थाना जीयनपुर की मदद से बकरी व बकरा तथा कभी कभी अन्य पशुओं की विभिन्न स्थानों से चोरी कर लाते हैं और मैं अपने हाते में छुपा देता हूं। जिन्हे बाद में हम लोग मिलकर आवश्यकता अनुसार गोश्त अथवा जिन्दा बकरा बकरी की बिक्री कर देते हैं। मैं अपने उक्त साथियों के साथ मिलकर 29 अक्तूबर 2024 को सराय मन्दराज, से चार बकरी बकरा, कठवा पुल तमसा नदी के किनारे से 11 बकरा बकरी व ग्राम कमहैनपुर से एक बकरी तथा 19 अक्तूबर 2024 को पल्हनी से 9 बकरा -बकरी चोरी किया हूं। चोरी में हमलोग हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया के बोलोरो गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। चोरी के उद्देश्य से निकलते समय पुलिस से बचने के लिए बोलेरो गाड़ी पर लाल बत्ती भी लगा देते हैं। बकरा व बकरी चोरी करते समय न चिल्लाएं इसलिए हम लोग बकरा बकरी के मुंह पर तुरंत टेप लगा देते हैं । हम लोग संगठित होकर चोरी करते हैं। हमारे गैंग का लीडर हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया है। हम लोगों ने कुछ अन्य स्थानों से बकरा बकरी तथा भैस चुराया है। जिसे हम लोगों ने पहले ही बेच दिया है। जो बकरा बकरी बचे थे उसे आप लोगो ने पकड़कर पिकअप मे लोड कर दिये है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
