दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गौरीशंकर घाट पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को कन्या पूजन का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों द्वारा गौरीशंकर घाट पर मुफ़्त शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया व उन्हें खाद्य व आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
संस्था की सचिव, साक्षी पांडे ने मंदिर में बच्चियों का पूरे विधि विधान से कन्या पूजन किया, तथा स्मिता उपाध्याय ने कन्या रूपी देवियों का श्रृंगार कर उनके पैर धुलकर व आरती उतारने के पश्चात उन्हें भोजन कराया व उपहार प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिसमें हर्ष, शेषन, स्मिता, श्वेता उपस्थित रहे।
बता दें कि यह संस्था आजमगढ़ में पिछले 5 वर्षों से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *