
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को कैथीशंकरपुर गांव के पास से गैंगेस्टर एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गये इस आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रविप्रकाश सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह है। वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविप्रकाश सिंह पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधों को देखते हुए देवगांव पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया गया था। गैंगेस्टर लगने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर देवगांव कोतवाली में तैनान उप निरीक्षक अमित्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ कैथीशंकरपुर पुल के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेजवा दिया।
