दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कानून व्यवस्था पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों और शराब की तस्करी करने वाले गिरोह सहित अन्य अपराधों में लिप्त बदमाश और गिरोह के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। इन गिरोह के सदस्यों को पुलिस सूचीबद्ध करके इनका और रिकार्ड खंगाल रही है। इन पर एक्शन के लिए इनके गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

कार्रवाई नंबर एकः

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त अमरजीत यादव उर्फ गुलाब यादव पुत्र मनदेव यादव निवासी खानकाह थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए वाहन चोरी जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (वाहन चोर गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 229” होगा। जिसका सहयोगी सदस्य सत्यवान उर्फ पिण्टू गौतम पुत्र जुल्मी गौतम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ है।

कार्रवाई नंबर दोः
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त सर्वेश उर्फ सोनू जयसवाल पुत्र हरिप्रकाश निवासी सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर , जनपद आजमगढ़ उम्र 37 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अवैध रुप से शराब की बिक्री जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (शराब तस्कर गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 230” होगा। जिसका सहयोगी सदस्य अभियुक्त अमित यादव पुत्र घनश्याम निवासी नसोरपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र 30 वर्ष है।

कार्रवाई नंबर तीनः

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त सतेन्द्र यादव उर्फ छोटू पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी करमुल्लापुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 21 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 231” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-

  1. अनुप यादव उर्फ रितीक यादव पुत्र अमर बहादुर यादव निवासी जियरोपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।
  2. स्पर्श उर्फ नन्हे पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शाहपुर चागौना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।
  3. राहुल यादव पुत्र उदयभान यादव निवासी करमुल्लापुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 22 वर्ष।

कार्रवाई नंबर चारः

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ उम्र 45 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 232” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-

  1. शैलेश यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र 32 वर्ष।
  2. अवधेश यादव उर्फ तुफानी यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष।
  3. चन्द्रेश यादव उर्फ शोलू पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *