दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
18 अगस्त 2024 की रात को महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में कपड़े की दुकान से हुई एक लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक महिला सहित चार चोरों को गिरफ्तार की। इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस इनके कब्जे से चुराए गये करीब एक लाख रुपये मूल्य के कपड़े आदि बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों का चालान कर जेल भेजवा दिया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक गिरफ्तार किए गये चोरों में महराजगंज थाने के गंगापुर गांव निवासी सुदरसन उर्फ बलिंदर पुत्र सुखई, इसी थाने के महरुपुर गांव निवासी रिनू पत्नी स्व. राजकुमार और दो नाबालिग हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि महराजगंज थाने के मेउड़िया सरदहा गांव निवासी प्रतिमा गुप्ता पुत्री दिनेश ने 18 अगस्त को महराजगंज थाने में कपड़े की दुकान से एक लाख रुपये के कपड़ा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज राजीव कुमार मिश्रा मामले की जांच कर रहे थे। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय रायपुर के पास परशुरामपुर रोड पर राजेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान के पास से चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 114 पीस साड़ी, 8 पीस फ्राक 8 पीस स्वेटर, 11 पीस जैकेट, 8 पीस सदरी, दो कोट पैंट, 49 पीस जींस, दो शूट, पांच लहंगा, 18 पीस लोअर आदि करीब एक लाख रुपये का सामान बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *