दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को भाजपा और सपा के चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक भी मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये थे। शहर में समर्थकों की भीड़ बढ़ने से कलेक्ट्रेट के आसपास काफी भीड़ थी। अत्यधिक वाहन होने की वजह से जाम लगा हुआ था। चिलचिलाती धूप के बीच जाम में फंसकर लोगों का हाल बेहाल रहा।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजमगढ़ सदर सीट से भोजपुरी फिल्म स्टार एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को तो लालगंज सीट से पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से आजमगढ़ सदर सीट से पूर्व सांसद एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भीई धर्मेंद्र यादव को और लालगंज सीट से पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पर दाव लगाया है। बुधवार को मजदूर दिवस के अवसर पर यह चारो प्रमुख प्रत्याशी अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह सभी नेता बुधवार को नामांकन करने की घोषणा किए थे। भाजपा प्रत्याशियों के हौसला अफजाई के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जेल मंत्री दारा सिंह चौहान आदि आए हुए थे। जबकि सपा की तरफ से पार्टी के सभी विधायक और नेतागण अपने अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। जैसे ही प्रत्याशी नामांकन कक्ष से बाहर निकले कि बाहर इंतजार में खड़े समर्थक जोश में नाराबाजी करने लगे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये थे। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सदर शुभम अग्रवाल, शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज के के गुप्ता आदि भारी भरकम फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *