दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दलसिंगार यादव की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को नेहरू हाल सभागार में मनाई गई। इस श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों ने स्व. दल सिंगार यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव व विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि दलसिंगार यादव सादगी के प्रतीक थे, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले दलसिंगार यादव एक अच्छे व्यक्ति थे। वह गरीबों व असहायों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बड़ी-बड़ी सामाजिक लड़ाइयां लड़ी हैं।आज हम लोग जहां स्वर्गीय दालसिंगार यादव को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं वह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत भी रहे है। उन्होंने ने कहा की स्वर्गीय दलसिंगर यादव सादगी के प्रतीक थे, वे भले ही किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य रहे, लेकिन गांव गरीब से उनका जुड़ाव बना रहा, और सदैव उनके हितों की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व मंत्री रामादुलार राजभर, विधायक नफीस अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस नेत्री लालती देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विवेक सिंह जिला उपाध्यक्ष सपा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह मुन्ना, प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी, चंद्रपाल यादव, शिव नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव सहित बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर स्व दलसिंगार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत यादव ने किया। स्व. दलसिंगार यादव के सुपुत्र दिनेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।
बतादे कि वीपी सिंह सरकार में महराजगंज थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी मंत्री रहे पूर्व विधायक दलसिंगार यादव का 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। दलसिंगार यादव आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा के तीन बार विधायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *