
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा पुलिया के पास गुरुवार की शाम को बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने बाइक सवार पूर्व प्रधान 50 वर्षीय रणविजय यादव उर्फ रन्नू यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही रन्नू यादव की मौत हो गयी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सूचना के बाद आनन फानन में मौके पर बरदह थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारी भी आसपास के थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया था। घटना चुनावी रंजिश को लेकर होने की आशंका जताई जा रही है। रन्नू यादव घटना के समय ठेकमा ब्लॉक से वापस अपने घर की तरफ शाम को लौट रहे थे। तभी घटना को अंजाम दिया गया है। रन्नू प्रधानी का पिछली बार चुनाव लड़े थे और हार गए थे।
वह मारपीट के मामले में जेल में बंद थे। करीब छह तक जेल में रहकर जमानत पर छूटे थे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
