

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में शुक्रवार को पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप नारायन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने वीरेंद्र प्रताप नारायन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। अधिवक्ताओं ने पूर्व डीजीसी वीरेंद्र प्रताप नारायन सिंह को विधि व्यवसाय के प्रति समर्पित अधिवक्ता बताया। सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व को याद किया और कहा कि उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव एडवोकेट ने किया।तत्पश्चात बार एसोसिएशन के संरक्षक शिवगोविंद यादव,अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, पी एन सिंह, कृष्णमुरारी सिंह,पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह ने दीवानी न्यायालय परिसर में वीरेंद्र प्रताप नारायन सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप नारायन सिंह के पुत्र रवि प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सूबेदार यादव, अरुणेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह राकेश कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि बहुत से अधिवक्ता मौजूद रहे।
