

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
तहबरपुर क्षेत्र के नयापुरा गांव में रविवार की दोपहर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत मच गयी। सूचना मिलने पर तहबरपुर, कंधरापुर की पुलिस टीम अपने साथ वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गये। गांव वालों के सहयोग से वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए पुल के एक तरफ जाल लगा दिए हैं। जबकि दूसरे तरफ पंजरा लगा दिया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि वह जिधर से निकलेगा। उधर से पकड़ में आ जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 229.8 किलोमीटर पर घात लगाकर बैठे हैं। क्योंकि जान बचाने के लिए तेंदुआ पुलिया के अंदर घूसा हुआ है।
