दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गुंडा टैक्स न देने पर मनबढ़ो द्वारा अधिवक्ता के घर की दीवाल गिरा देने से नाराज दीवानी कचहरी के अधिवक्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
नाराज अधिकताओं ने आधे घंटे तक गिरजाघर चौराहे पर चक्का जाम भी किया।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित एडवोकेट ने किया। बैठक में सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में अधिवक्ता हरिनारायण पांडे से दो लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे जाने तथा गुंडा टैक्स न न देने पर अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान की दीवाल को गिरा देने की घटना की कड़ी निंदा की गई। साथी अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गिरिजाघर चौराहे पर चक्का जाम भी किया। जाम की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल यादवेन्द्र पांडेय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को कार्यवाही का आश्वासन दिया। चक्का जाम करने वालों में पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, अरूणेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बन, अशोक कुमार पांडेय आदि बहुत से अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *