दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मौजुदा समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट जोरों पर है। खासतौर से त्यौहार के सीजन में यह मिलावट कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावटों में रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम अलग अलग क्षेत्र में स्थित 12 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जबकि मुबारकपुर क्षेत्र की 18 दुकानों पर पहुंचकर जांच किए।
खाद्य सचल दल द्वारा यह चेकिंग अभियान शहर के अजमतपुर से शुरू किया। यहां की एक दुकान से 1 साबुदाना, 01 मूंगफली दाना, हाफिजपुर से 01 बेवरेजेज फ्रूट ड्रिंक बिहारी जी का गोला चौक से 01 सेंधा नमक, 01 तिन्नी चावल, 01 साबूदाना, 01 अरहर दाल गल्ला मण्डी चौक से 02 कुट्टू आटा, 02 साबूदाना, 01 किसमिस का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार कुल 12 नमूने अभियान में संग्रहित किये गये तथा खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा मुबारकपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 18 नमूनों की जांच मौके पर की गयी, साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें लोगों को समझाया गया कि व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास वैध खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति नहीं है वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें, अन्यथा बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति लिए खाद्य कारोबार करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर दी जायेगी। उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गोविन्द यादव, कीर्ति आनन्द, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, रजनीश कुमार व बेबी सोनम शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *