दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे खेत की तरफ जा रही एक महिला को कार में सवार पांच युवकों ने अगवा कर लिया। शहर के एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। मंगलवार को पीड़िता शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को तीन आरोपी कार सहित गिरफ्तार कर लिए गये। जबकि दो फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही।
पीड़िता के मुताबिक सोमवार की रात करीब नौ बजे वह घर से निकल कर अपने खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान चारपहिया वाहन से आए पांच की संख्या में रहे लोगों ने उसे जबरन अपने वाहन में उठा लिया। इसके बाद सभी उसको एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से रेप किए। पीड़िता एक आरोपी को पहचान ली। शेष को नहीं पहचान पाई। मंगलवार को पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में जहानागंज क्षेत्र के अमदही गांव निवासी सुजीत शुक्ला समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान इस मामले में पवन कुमार दुबे निवासी बांसगांव थाना तरवां, विशाल यादव निवासी किशुनपुर काशीनाथ थाना गंभीरपुर, अमन यादव ग्राम बुंदा थाना जहानागंज और तेजप्रताप यादव नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने बुधवार को सूचना के आधार पर क्षेत्र के अजमतपुर कोडर गांव के पास से घटना में प्रयुक्त कार के साथ आरोपित सुजीत शुक्ला, पवन कुमार दुबे और विशाल यादव को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश की। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *