
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
युवती से शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने वाला युवक जब शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने रौनापार थाने में केस दर्ज कराई। पुलिस मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 13 जनवरी 2024 को रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर देते हुए केस दर्ज कराई। जिसमें देवारा खास राजा गांव निवासी सुनील यादव पुत्र श्रीराम को आरोपित किया है। वादिनी का आरोप है कि सुनील उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वादिनी ने शादी की बात कही तो गाली गुप्ता देते हुये मारने पीटने लगा और जान से मारने की धमकी दिया। एसपी ने बताया कि मंगलवार को रौनापार थाने की पुलिस आरोपी सुनील को उसके दूसरे मकान मसुरियापुर से गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया।
