दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अग्निशमन उपकरण लगे हुए हैं। लेकिन यह उपकरण रखरखाव के अभाव में बेकार साबित हो रहे हैं। बहुत से कर्मचारियों को इसका प्रयोग कैसे होता है इसकी जानकारी ही नहीं है। ऐसे में अग्नि शमन दल विभाग अभियान चलाकर उपकरण को दुरूस्त करवा रहा है। साथ ही लोगों को इसको चलाने की जानकारी दी जा रही है।
बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर अग्निशमन केन्द्र पर कार्यरत अग्निशमन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा जनपद के तीन बैंक,12 पेट्रोल पंप, एक बिजली घर और मंदुरी एयरपोर्ट में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चलाने की विधिवत जानकारी दिए। इसके अलावा सभी को अग्निकांड एवं अग्नि से होने वाली क्षति को रोकने के उपाय भी बताए गये। अधिकारियों ने संस्था में स्थापित उपकरणों को सैदैव कार्यशील दशा में बनाए रखने का टिप्स दिए।