दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
फायर ट्रेनिंग के तहत तहसील सदर में स्थित होटल गोल्डेन फॉर्चून रोडवेज आजमगढ़ में फायर मॉक ड्रिल व एवेकुएशन ड्रिल करायी गई। जिसमें संस्थान में लगे हर फायर उपकरण स्प्रिंकलर, हाईर्ड्रेंट, होजरील, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्यूसर, मोटर को चलाकर उपस्थित स्टाफ को सिखाया गया। किसी भी आपात स्थिति जैसे होटल में यदि आग लग जाए तो कैसे खुद को सुरक्षित रखते हुए में होटल में मौजूद लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाले। आग लगने पर उसे कैसे संस्थान में ही लगे फायर उपकरण से कैसे बुझाएं। इन बातों को समझाया गया।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संतोष यादव व अग्नि सचेतक बृजेश सिंह समेत समस्त स्टाफ मौके पे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *