
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
धारा 144 लागू होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए
शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्य कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए। नियम विरूद्ध कार्य करने पर इनके खिलाफ सोमवार को शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।
आरोप है कि सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास बिना अनुमति के भारी संख्या में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाले थे। बगैर किसी आनुमति के पार्क का उपयोग किए। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में यह कृत्य कानून के उल्लंघन में आती है। आरोप है कि संगठन के लोग बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग किए। इस पर नगर पालिका परिषद प्रशासन आजमगढ़ द्वारा शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आजमगढ़, उ0प्र0 के ऊपर थाना कोतवाली आजमगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गये हैं।
