युवती की हत्या करके मोटरसाइकल पर बैठाकर शमशान भूमि पर ले गये थे

गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर मृत युवती की एक दर्जन चुड़ियां हुई बरामद

रिपोर्टः अरुण यादव

आजमगढ़।
युवती को अगवा करके उसकी हत्या कर लाश को जलाकर सबूत नष्ट करने के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को मेंहनगर थाने की पुलिस शाह देवइत गांव में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर ली। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर महिला की बारह चुड़ियां भी बरामद कर ली।

यह रहा घटनाक्रमः
श्रीराम यादव पुत्र रामराज यादव ग्राम गंगापुर काजी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ने थाना मेंहनगर पर सूचना दिया कि मेरी लड़की को प्रदुम चौहान पुत्र धर्मेन्द्र चौहान ग्राम देवईत थाना मेंहनगर दो माह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था। दिनांक 9.11.23 को मुझे पता चला कि उपरोक्त प्रदुम व प्रदुम के पिता धर्मेन्द्र व धर्मेन्द्र की औरत आदि ने उसके बेटी की हत्या कर दिये तथा उसके शव को जला दिये। पुलिस केस दर्ज करके विवेचना प्रारम्भ की। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.प्रदुम्न चौहान पुत्र धर्मेन्द्र चौहान 2.धर्मेन्द्र चौहान पुत्र सुधिराम चौहान निवासीगण देवईत थाना मेंहनगर को दिनांक 14.11.23 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनके पास से मृतका का शव लादर शमशान घाट ले जाने वाली मोटर साइकिल UP50AZ 9251 भी बरामद की गयी थी तथा अभियुक्ता चन्द्रकला पत्नी धर्मेन्द्र चौहान निवासी देवईत थाना मेंहनगर आजमगढ़ फरार चल रही थी। रविवार को पुलिस फरार महिला आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर ली। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर मृत युवती की बारह चुड़ियों को भी बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *