दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढ़नपुर।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जफरामऊ गांव निवासी सूरज उर्फ दरोगा (25) पुत्र वीरेंद्र ने आत्महत्या कर लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जफरा मऊ गांव निवासी सूरज ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों को पता चला तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे से मिले करके पीएम के लिए भेज दिया। सूरज दो भाइयों में बड़ा था। घर पर ही रहता था। सूरज की शादी 2 वर्ष पूर्व मोलनापुर नत्थनपुरपट्टी गांव में हुई थी। उसकी पत्नी से अनबन थी। परिवार में आए दिन कलह हो रहा था। पत्नी मायके से आने का नाम नहीं ले रही थी। जिससे दुखी होकर के सूरज ने आत्महत्या कर लिया। सूरज के पिता वीरेंद्र खेती का काम करते हैं। उसका छोटा भाई राजू अलग है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार बूढ़नपुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पीएम के लिए भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह की वजह से सूरज ने आत्महत्या किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *