दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ड्यूटी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड को कुछ लोग लात-घूसों व चप्पल से पीट रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बेलइसा चौराहे का है, जिसमें मार खा रहा व्यक्ति होमगार्ड है और अपनी वर्दी में था। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलाइसा के पास शुक्रवार की शाम भूमि विवाद की रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने होमगार्ड को मारपीट कर घायल कर दिया। मित्रसेनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्रधारी होमगार्ड है। गांव में कुछ लोगों से भूमि को लेकर रंजिश चलती है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड के स्वजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोग जबरियां जमीन कब्जा कर रहे हैं और मेरे जमीन पर जबरन गिट्टी गिरा रखा है। गिट्टी हटाने की बात पर विपक्षी मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। जिसके चलते शुक्रवार की शाम वे ड्यूटी से लौट रहे थे। बेइलसा के पास सामान की खरीदारी करने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और मारपीट कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *