
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कप्तानगंज थाने की पुलिस सोमवार को जेहरा पिपरी मोड़ के पास से फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके अदालत में पेश की। अदालत ने उसे जेल भेजवा दिया।
पूर्व की घटना
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 13 अप्रैल 2024 को बैरागी पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मोलनापुरनत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया उसके भाई सुरेन्द्र राम पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मोलनापुरनत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज का शव उसके घर के गेट पर पड़ा है। गले में चोट लगी हुई थी। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। दौरान विवेचना अभियुक्त प्रद्युमन राम पुत्र स्व. सुरेन्द्र राम निवासी मोलनापुर नत्थनपट्टी थाना कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज संजय कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त प्रद्युमन राम पुत्र स्व. सुरेन्द्र राम निवासी मोलनापुर नत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज को जेहरा पिपरी मोड़ से समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ का विवरणः
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से हुई पूछताछ में बताया कि वह शराब पिता था। जिसके लिये उसके पिता ने डाटा और कहा कि यदि उसने शराब नहीं छोड़ा तो उसके पिता सारी सम्पत्ति बेच देते। इसी बात में दोनों में विवाद हो गया और अपने पिता की हत्या कर फेंक दिया।
