

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लखनऊ।
नकली सामानों की भरमार है। इसीक्रम में शनिवार को लखनऊ पुलिस एक दुकान पर छापेमारी करके 12500 नकली टाटा कंपनी का नमक बरामद किया। यहां पर नकली नमक पकड़े जाने से एक बात साफ हो गयी है कि इस प्रकार का घटिया नमक का पैकेट बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाने के पास स्थित एक किराना स्टोर पर शनिवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान किराना की दुकान से बड़े पैमाने पर नकली नमक का पैकेट बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टाटा कंपनी के लीगल टीम को भी बुला लिया। जो कुछ दूसर पर खड़े होकर इशारे का इंतजार कर रहे थे। नमक की बिक्री करने वाले किराना स्टोर से नकली नमक मिलने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। सभी के सामने तलाशी लेने पर टाटा जैसि ब्रांडेड कंपनी का नकली 12500 किलो नमक बरामद हुआ। यह सभी पैकेट एक किलो का है। पुलिस ने नकली नमक की भारी खेप किराने की दुकान से मिलने के बाद सभी को सील कर दी है। साथ ही पूरे मामले की तह तक जांच शुरू कर दी है।
उधर लोगों के खानपान और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने नकली नमक बनाकर बेचनी वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
