
जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि कहा से हुई थी नोटों की छपाई
अतरौलिया थाने की पुलिस ने सात अगस्त को छापेमारी करके पकड़ा था
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
अतरौलिया थाने की पुलिस द्वारा सात अगस्त को दो लाख रुपये की नकली नोट के साथ सचिन पांडेय नामक एक आरोपी को पकड़ा था। जबकि उसके दूसरे साथी अपन सिन्हा को पश्चिम बंगाल के माल्दह जिले से पकड़ कर लाई थी। यह दोनों आरोपी जेल में हैं।
पुलिस इन दोनों आरोपियों के साथ और कितने लोग जुड़े हैं। यह लोग जहां से नकली नोट लाए थे। वह अड्डा कहां है। नकली नोट छापने के लिए किस कागज का इस्तेमाल करते हैं और कागज कहां से लाते हैं। इसमें कौन से इंक का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस इन सभी बातों का पता लगाने के लिए कुल दो लाख रुपये की नकली नोटों को जांच के लिए मध्य प्रदेश के देवास में स्थित विधि विज्ञान प्रयोग शाला में भेजवा दी है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बरामद हुई सभी नकली नोटों को जांच के लिए भेजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
