दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढ़नपुर।
कोयलसा ब्लाक क्षेत्र में स्थित मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया में उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत बीए तृतीय वर्ष के 180 छात्राओं को रविवार को स्मार्टफोन वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य शिवाजी पीजी कॉलेज तेरहवी डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए, जिससे छात्रों में बेहतर स्किल डेवलपमेंट हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय के प्रबंधक गीता यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्मार्टफोन के जरिए आप लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से अनेक तरह की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को शासन की मंशा के अनुरूप आज महाविद्यालय परिसर में स्मार्टफोन वितरित किया गया। 180 छात्रों को स्मार्टफोन टैबलट वितरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केशव प्रसाद यादव, ईशा यादव, शालिनी सिंह, अंकित यादव, अर्जुन यादव, अंकुर, सुनील यादव, लालजी, निशा मिश्रा, संध्या, सुंदरिता, किरन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *