
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित कन्हा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी के मशहूर नेत्र हॉस्पिटल शंकरा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक लालगंज नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर थे।
उक्त शिविर में लगभग 60 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ और महिला व पुरुषों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में आए मरीजों में लगभग 20 लोगों को ऑपरेशन हेतु वाराणसी भेज दिया गया। शंकरा हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर में डाक्टर अमीषा, राजा सिंह, प्रिया, नीलू पाल, श्याम, रमेश, विद्युत प्रकाश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
