अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
दूसरे की जमीन को अपना बताकर उसे बेचने के नाम पर ठग 17 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बैनामा नहीं किया, ना ही रुपये दे रहा। चेक भी बाउंस हो गया। थकहारकर पीड़ित बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश प्रभारी निरीक्षक सिधारी को निर्देश दिया है।
पीड़ित शिवनारायण मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चिवटहीं गांव का निवासी है। उसके मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ला निवासी एक गैराज चलाने वाले ने अपने मुहल्ले में जमीन बताकर कई किस्तों में कुल 17 लाख रुपये ले लिया, यह रुपये 12 अगस्त 2021, 16 नवंबर 2021, 25 फरवरी 2022 को लिए हैं। रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं किए तो शिवनारायण ने जमीन के विषय में लेखपाल से पूछा तो पता चला कि जमीन उसके नाम ही नहीं थी। ऐसे में शिवनारायण ने गवाहों के समक्ष अपने रुपये मांगा, 10 अप्रैल 2024 को यह पंचायत हुई थी। इस दौरान ठगी करने वाले ने आठ लाख और नौ लाख रुपये का दो चेक दिया। लेकिन यह दोनों चेक बाउंस हो गया। ऐसे में पीड़ित अपनी रकम पाने के लिए परेशान है और न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *