

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव, होली और रमजान के बीच सीएए लागू होने के बाद से सरर्मियां बढ़ गयीं हैं। किसी न किसी बहाने असामाजिक तत्वों के लोग किसी न किसी रुप में इसका फायदा उठाते हैं। आजमगढ़ में पूर्व के चुनावों और पर्वों का पुराना रिकार्ड रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता तेज हो गयी है। इसीक्रम में एसपी अनुराग आर्य द्वारा गुरुवार को कुल 106 पुलिस की अलग अलग थानावार टीम गठित करके 312 ईंट भट्ठा और शराब की दुकानों पर छापेमारी करके सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ स्थानों से शराब भी बरामद हुआ। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार की है।
00000
सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा और एसओ बरदह द्वारा थाना और कोतवाली क्षेत्र के तमाम दुकानों और ईंट भट्ठों पर छापा मारकर तलाशी ली गयी। सीओ ने बताया कि वह क्षेत्र के कयी होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किए। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किए। शांति भंग करने वालों के विषय में सूचना देने को कहा। सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण ने कहा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी।
0000
थानावार की गयी कार्रवाईः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक गुरुवार को
थाना जहानागंज से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 20
थाना निजामाबाद से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 19
थाना फूलपुर से गठित टीम की सं0 06, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 19
थाना सरायमीर से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 18
थाना कप्तानगंज से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 17
थाना मुबारकपुर से गठित टीम की सं0 06, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 17
थाना अतरौलिया से गठित टीम की सं0 06, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 16
थाना तरवा से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 15
थाना पवई से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 15
थाना रानी की सराय से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 14
थाना रौनापार से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 14
थाना कन्धरापुर से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 13
थाना गम्भीरपुर से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 12
थाना बरदह से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 12
थाना देवगाँव से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 11
थाना महराजगंज से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 11
थाना बिलरियागंज से गठित टीम की सं0 05, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 10
थाना मेहनगर से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 09
थाना जीयनपुर से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 09
थाना दीदारगंज से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 08
थाना कोतवाली से गठित टीम की सं0 04, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 07
थाना अहरौला से गठित टीम की सं0 02, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 07
थाना तहबरपुर से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 07
थाना सिधारी से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 07
थाना मेहनाजपुर से गठित टीम की सं0 03, ईट भट्टो पर दबिश की सं0 05
पुलिस द्वारा दी गयी दबिश के क्रम में थाना सरायमीर क्षेत्र से 42 पैकेट अवैध शराब बरामद पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
