दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित विश्वकर्मा सम्मेलन, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के नेतृत्व में आयोजित राजभर सम्मेलन, करुणा कांत मौर्य के नेतृत्व में मौर्य सम्मेलन, राजेश यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। साथ ही वहां पर मौजूद जनता को संबोधित किया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सर्व समाज के लोगों की अहम जिम्मेदारी है लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान को बचाने की। आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी, इलेक्टरल बाँड के माध्यम से देश में कानूनी लूट का नया मॉडल प्रस्तुत किया। पेपर लीक, अग्निवीर के माध्यम से नौजवानों बेरोजगारों के भविष्य को अंधकारमय कर दिया। 68500 सहायक शिक्षा भर्ती में पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की लूट किया। ऐसी तानाशाह सरकार को हटाने के लिए सबको एक जुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, प्रवक्ता अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *