

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को दिग्गज नेताओं का नामांकन होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद दिखा। उधर पार्टी प्रत्याशी नामांकन के समय अपनी ताकत दिखाने के लिए कोई रोडशो करेगा, तो किसी की जनसभा आयोजित की जाएगी। प्रत्याशी सुबह घर से विधिवत पूजा पाठ के साथ घर से निकले।
लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, सदर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, भाजपा लालगंज से नीलम सोनकर आदि कि नामांकन होगा। पार्टी के लोग इस कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए थे। उधर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं।
