
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को लालगंज बाजार के पुराना स्टेट बैंक के पास सड़क के किनारे काफी दिनों से मड़ई और गुमटी रखकर किए गये अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत लालगंज के खर्गां चकिया मुहल्ला निवासी पंचम चौहान लहुवां मोड़ के पास पुराना स्टेट बैंक की जमीन के अगले भाग में मड़ई और गुमटी रखकर कब्जा किए थे। जबकि जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था, वह जमीन ग्राम सभा की है। पंचम चौहान द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व के कोर्ट में अपील किये थे। सुनवाई के दौरान पंचम की अपील खारिज कर दी गयी। कार्रवाई के लिए फाइल पुनः लालगंज तहसील भेजवा दी गयी। जिसक्रम में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही 24 घंटे के भीतर मलवा हटवाने का निर्देश दिया गया है। बता दें पंचम चौहान उक्त जमीन पर काफी दिनों से काबिज थे। उन्हें उक्त जमीन से बेदखल किए जाने से क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।
