न्यूज एजेंसी

आजमगढ़।
अजमेर में शरीफ दरगाह के आसपास गुरुवार की सुबह से एक साथ कई बुलडोजर चलने लगे। अजमेर शरीफ दरगाह, अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के आसपास अजमेर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुट गयी। सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण तोड़े जाने से वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई। माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अलर्ट घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *