

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील सभागार में बुधवार की शाम को एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उन्होने कहा कि मेरा लालगंज तहसील का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा। मैं सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने का सदैव प्रयत्न किया। पीसीएस अधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी का फूलपुर तहसील में एसडीएम के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है।
सुरेंद्र नारायण ने अपने कर्मचारियों से कहा कि कि हम टीम के सहयोग से कार्य करते थे। टीम सहयोग की भावना से चलती है। जैसा खेलो में भी होता है। उन्होने कहा हमने कुछ नहीं किया, सब कुछ आप लोगों ने किया। मुखिया के नाते सम्मान हमको मिला। एसडीएम ने कहा डांट से सीख मिलती है। अधिकारियों की डांट से सीखने का मौका मिलता है। गलती में मिली डाट से कर्मचारियों सीखना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार व संचालन राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. अर्पणा सिंह , एड. प्रसिद्ध नारायण सिंह , एड. सन्तोष राय , एड. हामिद अली , रजनीकान्त त्रिपाठी , विभा पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक विजेन्द्र सिंह , विपिन सिंह , लक्ष्मीकान्त वाजपेयी , बांकेलाल, लेखपाल सत्येन्द्र यादव, अशोक यादव, सौरभ उपाध्याय, नवीन राय, रामप्यारे यादव , शेषनाथ चौरसिया , अच्छेलाल चौरसिया , सुधीर गुप्ता , अभिषेक प्रताप सिंह , गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
