
दैनिक भारत न्यूज
सगड़ी, (आजमगढ़)।
सरकारी दफ्तरों में तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग किए। सोमवार को विरोध करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर कामकाज किए।
इस दौरान ब्लॉक अजमतगढ़ बीआरसी केंद्र, अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट, खंड विकास कार्यालय हरैया, खंड शिक्षा कार्यालय हरैया सहित जिलेभर के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग किए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। नारेबाजी के दौरान लोगों ने जमकर सरकार के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली और कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए। जो कर्मचारी को भविष्य के लिए सुविधाजनक साबित हो। पूर्व में जो नवीन पेंशन योजना लागू की गई वह कर्मचारियों के लिए अभिशाप के बराबर है पर सरकार द्वारा विभिन्न संगठनों की मांग के बावजूद पुरानी पेंशन बहाली योजना को तैयार नहीं हो रही है। यदि कर्मचारी की पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया जा रहा है तो नेताओं व सांसदों को भी अपनी पुरानी पेंशन योजना को छोड़ देना होगा। आखिर उन्हें तमाम भत्तों के बावजूद पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। जीयनपुर सीएचसी के बलदेव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना ही कर्मचारियों के लिए बेहतर विकल्प है और जो भविष्य में रिटायर होने के बाद उनके जीवन में वही एकमात्र सहारा है। जिसे सरकार को हर हाल में बहस करना ही होगा, यदि पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया गया तो हम सरकार के खिलाफ मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान डॉक्टर सुनील कुमार मिश्रा, डॉक्टर राजीव वर्मा, अनिल पांडे, बलदेव यादव, बृजभूषण, धर्मराज यादव, सुजीत कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
