दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर के जेई संदीप कुमार के नेतृत्व में शनिवार को रोवां बजार, जाफरपुर, सुरजनपुर गांव में घर घर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिजली के दस हजार से ऊपर के बड़े बकायेदारों से वसूली की गई, साथ ही जिन बकायदारों द्वारा बकाया राशि नहीं जमा किया गया। उन पर कार्यवाही करते हुए उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कटिया कनेक्शन तथा बाईपास कनेक्शन से विद्युत चोरी करने वालों का विद्युत विभाग के द्वारा कार्यवाही भी की गई। जिनका मीटर खराब हुआ, डिस्प्ले नहीं आने पर उनका तत्काल मीटर भी लगवाया गया। और दो लाख सात हजार वसूली किया गया और 65 लोगों की लाइट काटी गई है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश के अनुसार चेकिंग की जा रही है। जिसमें जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन है, उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है। जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाए जाते हैं। उनके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। जांच में यह पाया गया की बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं कि घर के कनेक्शन को दुकान में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन कनेक्शन को घरेलू से कमर्शियल भी किया जा रहा है। इस अवसर पर लाइन मैन मख्खू, राजन कुमार, सागर, अश्वनी, हारून, राम दुलारे और मीटर रीडर अफकार पप्पू आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *