मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल, एक पहले हो चुका है गिरफ्तार

एक बदमाश निजामाबाद से तो दूसरा जहानागंज थाना क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार

गिरोह के सदस्य पुलिसकर्मियों की भी कुचलकर हत्या का प्रयास किए थे

आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव में बीते जून माह में घर के बाहर सोए बुजुर्ग दंपति की लूट के चक्कर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लिप्त एक आरोपी को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर ली। जबकि दूसरा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा। इसका खुलासा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने किया। उन्होने बताया कि इस घटना को कंकाली गैंग के लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी सिटी ने बताया की कंकाली गैंग के सदस्य घूमकर पशु तस्करी करते हैं। लूट करने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिए थे। इसी गिरोह के सदस्य कुछ पुलिसकर्मियों को भी वाहन से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किए थे।

यह रहा घटनाक्रमः
एसपी सिटी के मुताबिक 25 जून की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में करीब 75 वर्षीय विश्वनाथ सोनकर और उसकी पत्नी शनिचरी देवी सोए हुए थे। आरोपी उनके हाथ पैर बांध दिए और शरीर के आभूषण निकालने के चक्कर में शरीर के कुछ हिस्सों को काट कर हत्या कर दी गई थी। दंपति सिधारी क्षेत्र के निवासी थे, लेकिन परसहां में जमीन लेकर परिवार से अलग रहते थे। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह निजामाबाद के बघौरा से नसीम उर्फ लंबू को पकड़ा गया। जिसके पास से चापड़ और हाथ का चांदी का कड़ा बरामद हुआ। जबकि शाम को जहानागंज थाना क्षेत्र में मोहम्मद जुबैर उर्फ वकील को मुठभेड़ में पकड़ा गया। इसके पैर में गोली लगी है। इसके पास से तमंचा और कड़ा बरामद हुआ। ये आरोपी साथियों संग जहानागंज क्षेत्र में कुछ दिनों पहले पशु तस्करी के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने का भी अपने वाहन से प्रयास किए थे और फरार हो गए थे। सुनते हैं एसपी सिटी ने क्या जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *