
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से लालगंज कस्बे में स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार की रात ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए रमजान व इसके उपरांत पड़ने वाले पर्व ईद के विषय में विस्तार से चर्चा किए।
वक्ताओं ने कहा एक महीने के रमजान के बाद पड़ने वाले पर्व को ईद कहा जाता है। डॉक्टर अरशद कासनी ने ईद के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ईद क्यों मनाई जाती है। उन्होंने ईद के महत्व से उपस्थित चिकित्सकों को अवगत कराया।
संगठन के अध्यक्ष डॉ एस आर सरोज ने उपस्थित जनों से कहा कि हम एक दूसरे से गले मिलकर सभी त्यौहार मनाते हैं। यह गंगा जमुनी तहज़ीब की विशेष महानता है। संरक्षक डॉक्टर श्रीनाथ ने इस्लाम धर्म के संबंध में अहम जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा हमें मोहम्मद साहब के संघर्षों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक डॉक्टर श्रीनाथ, अध्यक्ष डॉक्टर एस आर सरोज, उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश चंद्रा, डाक्टर सुशील सिंह, डॉक्टर अरशद कासमी, महासचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार राय, सचिव डॉक्टर मोहम्मद अनवर, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रामचंद्र सरोज के साथ कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर देवाशीष शुक्ला, डाक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर हमजा, डॉक्टर पीयूष गुप्ता, डॉक्टर अरविन्द चौरसिया आदि के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर लोगों ने ईद के महत्वपूर्ण पकवान सेवई का आनंद लिया।
आपको बता दें लालगंज के डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रत्येक महत्वपूर्ण पर्व के बाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें सभी चिकित्सक एक दूसरे को गले मिलकर बधाई प्रदान करते हैं। इसी क्रम में रविवार की रात ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर गुलजार, डॉक्टर डीएस सिंह, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर आर एस त्यागी, डॉक्टर सुभाष चन्द्र गुप्ता, डॉक्टर सलीम, डॉक्टर राजवंत चौहान, डॉक्टर इरफान, डॉक्टर नोमान, डॉक्टर वी कुमार, डॉक्टर एमए आजमी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पीके राय ने किया।
