
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार हो रहे सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। इसीक्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में हाइ-वे पर बने अवैध कट को बंद करवाकर अत्याधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया।
इस कार्य का मुख्य उद्देश्य सड़क पर लेन अनुशासन को सुदृढ़ करना, वाहन चालकों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी देना तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाना है। सफेद पट्टी के माध्यम से विशेषकर रात्रि के समय एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों का आवागमन अधिक सुरक्षित होगा। आजमगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर ऐसे उपाय कर रही है। जिससे आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित गति बनाए रखें।
