
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली के चेवार गांव निवासी लालगंज ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि उद्वव सिंह सोनू के घर शुक्रवार को ईडी की छापेमारी हुई। करीब सवा चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गयी। जाते समय ईडी के लोग कयी दस्तावेज अपने साथ भी लेकर गये हैं।
उद्धव सिंह सोनू की करीबी इस बार लालगंज ब्लाक की प्रमुख है। जबकि इनके पूर्व उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख रहीं। बताया जाता है कि सोनू के मुंबई स्थित आवास और चेवार स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की गयी। हालांकि इस कार्रवाई के संबंध में किसी भी स्थानीय आधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी।
