दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां काली मंदिर रेतवां चंद्रभानपुर और तिलखरा में माता रानी का श्रृंगार हुआ। भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की आरती की। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि माता काली का रूप देखने में भयंकर है, लेकिन वह शुभंकरी हैं। वह बिना कारण ही अपने भक्तों से प्रेम करती हैं। जिसे माता रानी की कृपा प्राप्त हो जाय, उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं होता। मां काली सृष्टि की आदि देवी हैं। वह सृष्टि के उत्पत्ति की कारण हैं। वहीं सृष्टि के उत्थान और पतन की कारण भी हैं। ब्लैक होल मां काली काली का प्रतिरुप है। प्रलय काल में मां काली में सब कुछ समाहित हो जाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, सोनू कश्यप, सुनील कश्यप, ज्ञान मती सिंह, पूनम सिंह, मोहित, शिवम् आदि लोगों ने माता रानी की आराधना कर संकटों से मुक्ति हेतु प्रार्थना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *