दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
डॉक्टर वेलफेयर सोसायटी की बैठक बुधवार को लालगंज बाजार में स्थित मातृछाया मैरेज हाल में आयोजित की गयी। जिसमें पदाधिकारियों के चयन का वार्षिक चुनाव हुआ। सदस्यों की सहमती से एक बार पुनः डाक्टर एस आर सरोज को अध्यक्ष और डाक्टर अनिल श्रीवास्तव को संरक्षक घोषित किया गया। इसी तरह से उपाध्यक्ष डॉक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर सुशील सिंह, डॉ सतीश चंद्रा को बनाया गया। महासचिव के पद पर प्रदीप कुमार राय एवं सचिव डॉक्टर मोहम्मद अनवर, डॉ राजवंत चौहान को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ रामचंद्र सरोज का चयन हुआ। इसी तरह से कार्यकारिणी सदस्य डॉ देवाशीष शुक्ला, डॉ अनिल विश्वकर्मा, डॉ पीयूष गुप्ता, डॉ आमिर हमजा, डॉ रामनयन का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिरियों ने अपने नये अभिभावकों के समक्ष अपनी पीड़ा को रखते हुए निजात दिलाने की मांग रखे, तो वरिष्ठ सदस्यों ने अपने तमाम तरह के तर्कों के जरिए जूनियर डाक्टरों का हौसला आफजाई किए। सभी ने कार्यकाल को ऐतिहासिक बनाते हुए बाधाओं को शांतिपूर्वक दूर करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *