

दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
विकासखंड कोयलसा के मैंनुद्दीनपुर गांव में समाजसेवी डॉक्टर मनीष त्रिपाठी द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों को गेहूं वितरित किया गया।
बता दें कि 19 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे के करीब मैंनुद्दीनपुर गांव के सिवान में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लगभग एक दर्जन से अधिक किसानों की संपूर्ण गेहूं की फसल जल का नष्ट हो गई। जिसको देखते हुए समाजसेवी डॉक्टर मनीष त्रिपाठी द्वारा लोगों को आर्थिक मदद एवं गेहूं वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की संपूर्ण गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई उन्हें मेरे द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।यह मेरे द्वारा एक छोटा सा प्रयास है कि लोगों के दुखों को बांट सकूं।
भाजपा के युवा नेता रविकांत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर साहब द्वारा छोटे छोटे सहयोग करके जरूरतमंदों की मदद की जाती है, मैं इसकी सराहना करता हूं। जब डॉक्टर साहब को पता चला कि इस क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक किसानों की संपूर्ण गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है तो उन्होंने एक संकल्प लिया कि इन किसानों को गेहूं देकर के मदद की जाए। महाप्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर साहब की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। इनके अंदर एक महामानव छिपा हुआ है, जो हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते फिरते हैं। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक किसानों को गेहूं देकर डॉक्टर साहब द्वारा उनका आत्मविश्वास और सम्मान वापस किया गया।
