
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मण्डलायुक्त विवेक द्वारा शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग केन्द्र-डा. अम्बेडकर भवन एवं पुस्तकालय, ब्रम्हस्थान, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान यूपीएससी की कक्षाएं चल रही थी। कोचिंग के दौरान 62 छात्र पढ़ रहे थे। आयुक्त द्वारा यूपीएससी के छात्रों से तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा की गयी कि वर्तमान परिस्थितियों में किस तरह से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी की जाये। मंडलायुक्त के सवाल पर छात्र काफी उत्साहित और प्रेरित हुए। छात्रों द्वारा भी यूपीएससी की तैयारी के सम्बन्ध में आयुक्त से बातचीत की गयी। कोचिंग कर रहे छात्रों को प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार की तैयारी के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप निदेशक, समाज कल्याण, आजमगढ़ मण्डल, कोर्स को-आर्डिनेटर संदीप राय एवं विषय विशेषज्ञ अजय यादव, आशुतोष शुक्ला, नीरज मिश्रा, शशिशेखर पाण्डेय, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
