दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। उनकी पत्नी सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। दोनों के बीच फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह आजमगढ़ जिले में तैनात थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पत्नी फिलहाल सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। गत शनिवार को आशीष सिंह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे।
ग्राम प्रधान शिवाजीत सिंह ने बताया कि गांव के राम बहादुर सिंह के पुत्र आशीष सिंह जनपद आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनको तीन वर्ष का एक बेटा है। वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय पत्नी का फोन आया और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आशीष घर में चले गए और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *