दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय जहनियापुर, विकास खण्ड मुहम्मदपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को देखा गया। उन्होने मिड डे मिल में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसके साथ ही उन्होने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त मिड-डे-मिल दिया जाए। उन्होने कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *