
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
22 फरवरी को आयोजित होने वाली मेगा कैंप के प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिका राजन ने मल्टी यूटिलिटी वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर नीतिका राजन ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राज्य के शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी को मेगा कैंप में दीवानी न्यायालय परिसर में शासन के महिला और बाल कल्याण तथा अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें प्रशासन की तरफ से सीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी मेगा कैंप के प्रचार प्रसार के लिए यह प्रचार वाहन रवाना किया गया है, जो जिले के विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर मेगा कैंप की जानकारी देगा।
