दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 93629 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिला जज संजीव शुक्ला ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर तथा दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। जिसके माध्यम से विवाद का निपटारा निःशुल्क तथा त्वरित किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस लोक अदालत में खास बात यह रही कि 24 दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर एक बार फिर से साथ रहना स्वीकार किया। इस लोक अदालत में जिला जज संजीव शुक्ला ने कुल सात मुकदमे तथा मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने 113 मुकदमा का निस्तारण किया। पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो संदीपा यादव ने 30 मुकदमा पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक प्रेम शंकर ने 47 मुकदमा तथा पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर 3 पारूल श्रीवास्तव ने 51 मुकदमों का निस्तारण किया। अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने 10 मुकदमा, एससी एसटी कोर्ट के जज कमलापति ने आठ मुकदमा, पोक्सो कोर्ट के जज रामनारायन ने चार मुकदमा , अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय ने दो मुकदमा ,विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र निगम ने 346 मुकदमा, अपर जिला अजय श्रीवास्तव ने 10 मुकदमा, पोक्सो कोर्ट नंबर एक शैलजा राठी ने चार मुकदमा, अपर जिला जज संतोष कुमार यादव ने 18 मुकदमा, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक जैनुद्दीन अंसारी ने दो मुकदमा , फॉस्ट ट्रैक नंबर दो अरविंद कुमार वर्मा ने चार मुकदमा का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 2682 मुकदमा, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम कुमार त्रिपाठी, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम कुमार त्रिपाठी ने कुल 59 मुकदमों का निस्तारण किया। एसीजेएम कोर्ट नंबर 10 रश्मि चंद ने 2145 मुकदमा, एसीजेएम कोर्ट नंबर 11 सुनील कुमार सिंह ने 1267 मुकदमे एसीजेएम कोर्ट नंबर 12 अभिनय सिंह ने कल 1054 मुकदमा का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राम तीरथ यादव ने 3010 मुकदमों का निस्तारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *