दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला जज संजीव शुक्ला ने न्यायिक अधिकारी आवास परिसर में पीपल का पौधा लगाया। अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय ने बरगद का पौधा लगाया।
इस अवसर पर जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने की उद्देश्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया। हर साल पर्यावरण दिवस की थीम तय की जाती है। इस साल की थीम हमारी भूमि हमारा भविष्य रखा गया है। इस अवसर पर अपर जिला जज अजय श्रीवास्तव, अपर जिला जज रामनरायन, अपर जिला जज संतोष कुमार यादव, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, एसीजेएम रश्मि चंद, एसीजेएम कुंवर रोहित आनंद, एसीजेएम अभिनय सिंह, ए सी जे एम दीपक कुमार सिंह, मुंसिफ शहर मीनल वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट जागृति, न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमश्री चौरसिया और वन अधिकारी गंगा दत्त मिश्रा समेत बहुत से अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *