दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस महानिदेशक अभियोजन/सीबीसीआईडी दिपेश जुनेजा ने शुक्रवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल किया। महिला एवं बालक से सम्बन्धित अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गये निर्देशों से अवगत कराया।

उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके कल्याण की योजनाएं शामिल है। पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के मामलों में पीड़िताओं को मिलने वाली सहयोग राशियों का त्वरित भुगतान कराने को कहा। आजमगढ़ में सहयोग राशि के भुगतान पर संस्तुष्टि व्यक्त किया। पॉक्सो के मामलों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने एवं रिहा हुए मामलों में अपील प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। शासन की मंशा के अनुरूप थानों पर रखे गये वाहनों के निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिये। मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में जनपद आजमगढ़ में किये गये प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना किए।
दिपेश जुनेजा आरआर-1992 बैच के आईपीएस0अधिकारी हैं।
महानिदेशक द्वारा सदर मालखाना एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देशों के साथ पुराने माल मुकदमातियों के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर निदेशक अभियोजन भानु प्रताप पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन रामसजीवन वर्मा, शमशाद हसन, अभियोजन अधिकारीगण अमन प्रसाद अमन, बिपिन चन्द्र भास्कर, नवनीत त्रिपाठी एवं अन्य अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *